Fastblitz 24

सड़क पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लाखों रूपए उठा ले गया चोर

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में जेसिस चौराहे के हाईवे पर बुधवार की शाम सफेद टी शर्ट पहने एक अज्ञात चोर ने दिन दहाड़े कार का शीशा तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये चुरा कर फरार हो गया है। चोरी के मामले में पीड़ित ने तहरीर दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात हो कि यूपी सिंह कॉलोनी निवासी आशीष कुमार सिंह ने अपनी दी हुई तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम लगभग वह अपनी कार लेकर जेसिस चौराहे पर पहुंचें और कार खड़ी कर अपने पहचान वाले से मिलने चले गए। कुछ देर के बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने जब कार में रखे कपड़े के थैले को चेक किया तो उसमें रखे लगभग तीन लाख रुपये गायब थें। फिल्हाल पुलिस चोरी की जांच में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज