Fastblitz 24

जमीनी विवाद में कई बार शिकायत करने पर नहीं हुई सुनवाई, युवक ने पिस्टल लेकर सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी

 

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे के समय एक बहुत ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक हाथ में पिस्तौल लिए उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान युवक ने छत पर चढ़कर तीन हवाई फायर भी किए।

यह घटना मांट क्षेत्र के नगला हरदयाल गांव की है। वीडियो में युवक बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है। वह हाथ में पिस्तौल लहराते हुए कह रहा है कि अगर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री को गोली मार देगा। उसने दावा किया कि उसने सीएम कार्यालय में कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह हाथ में एक रसीद भी लहरा रहा था। जिसे वह अपनी शिकायत का सबूत बता रहा था।

वीडियो में युवक ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल रखकर सीएम को खत्म करने के बाद खुद को खत्म करने की धमकी भी दी। उसने दावा किया कि उसके पास ऑरिजनल पिस्तौल है जिसमें नौ गोलियां हैं और वह उन्हें बॉडीगार्ड पर चला देगा। उसने खुद को खत्म करने की धमकी। पुलिस ने युवक की पहचान नगला हरदयाल गांव के निवासी के रूप में की और तत्काल उसके घर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वह अपनी पिस्तौल लेकर छत पर भाग गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पिस्तौल और कारतूसों के साथ सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज