Fastblitz 24

जौनपुर में ‘अपराधी मस्त, जनता त्रस्त’: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, व्यापारियों ने प्रशासन को दी चेतावनी

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन हो रही हत्या, बलात्कार, लूट और छिनैती की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थिति यह है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम जनता खौफ के साये में जीने को मजबूर है।

​व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस-प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में कानून-व्यवस्था का इकबाल पूरी तरह कमज़ोर पड़ चुका है।

​”पुलिस सिर्फ घटनाओं के बाद पहुंचने के लिए है?”

​इंद्रभान सिंह इंदु ने पुलिस अधीक्षक से तीखे सवाल करते हुए कहा, “पुलिस प्रशासन समय-समय पर अपराध पर अंकुश लगाने का ढोंग तो करता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि अपराधी मस्त हैं और जनता त्रस्त। क्या पुलिस का काम सिर्फ घटना के बाद मौके पर पहुंचना और औपचारिक बयानबाजी करना रह गया है?”

​उन्होंने आगे कहा कि आज व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए, तो जनता का सिस्टम पर से भरोसा पूरी तरह उठ जाएगा।

​सरकार को दी चेतावनी, जवाबदेही तय करने की मांग

​इंद्रभान सिंह ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जौनपुर में बढ़ते अपराधों को हल्के में लेना भारी भूल साबित हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि:

  • ​अपराधियों पर तत्काल नकेल कसी जाए और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए।
  • ​पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाए।
  • ​ढीले-ढाले पुलिस तंत्र की जवाबदेही तय की जाए।

​व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने बताया कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से जिले के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, प्रशासन को ठोस कार्रवाई कर जनता का भरोसा बहाल करना होगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज