जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस टीम टीम ने लूट के मुकदमे में नामजद रहे एक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के माल की बिक्री के 28 सौ रुपये नगद बरामद करने का दावा किया है। मामला एक सितंबर का है।

लाइन बाजार क्षेत्र के पीड़ित सन्तोष कुमार यादव पुत्र बांकेलाल यादव ग्राम कन्धरपुर पोस्ट मुरादगंज में सुबह के 6 बजे टहल रहें थें कि उसी दौरान पीछे से दो मोटर साइकिल सवार दो लूटेरे आये और गाड़ी खड़ी करके पिस्टल सटा कर चैन छीनने लगें। जब पीड़ित ने छीनैती का विरोध किया तो बदमाशों ने अपनी पिस्टल से सन्तोष कुमार यादव के बाये पैर कि जाँघ में गोली मार दी। उसके बाद गले मौजूद रही दो चैन छीन कर पिस्टल लहराते हुए भाग गये थें। इस संबंध में पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लूटेरों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने शनिवार के दिन क्षेत्र में गस्त के दौरान शिवम यादव उर्फ मोनू पुत्र बड़ेलाल यादव को आरटीओ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर कार्यावाही में जुट गई है। पुलिस इस घटना से संबंधित बचे एक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस ने बताया शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर कार्यावाही की जायेगी।


पुलिस ने जब शिवम यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अभिषेक यादव के साथ पहले जेल जा चुका है व ग्रुप के साथ जौनपुर व आस पास के जिलों में अपराध करके अपना जीविकोपार्जन करता है। आगे उसने बताया कि बरामद पैसा उसे अभिषेक द्वारा उसी लूट के चैन की बिक्री से प्राप्त रुपये में से अपनी एक मित्र सकीन खातुन की दवा लाने के लिये देकर ट्रामा सेंटर भेजा था। शिवम दवा लेने जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
Author: fastblitz24


