जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल स्वदेशी वस्तुओं के जन जागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। व्यापार मंडल इसको लेकर व्यापारियों को इस आंदोलन में सम्मिलित होने का निवेदन किया है। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने उपयुक्त बातें सूत्तहटी बाजार स्थित जिला कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहीं है। उन्होंने देश हित में स्वदेशी सामान अपनाओ का निवेदन किया तथा विशेष कर महिलाओं और युवाओं से खरीदारी करते समय विशेष ध्यान देने का आग्रह किया व सभी तहसीलों और बाजारों में व्यापारियों को जागरूक करने की बात कही है। प्रेस वार्ता में उपस्थित जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अमेरिका द्वारा लगाये जा रहे हैं प्रतिबंधों से बचने के लिए विदेशी सामानों का प्रयोग ना करने तथा फ्लिपकार्ट और अमेजॉन के द्वारा ऑनलाइन खरीद से भी लोगों को दूरी बनाने की बात कही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ.साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इस आंदोलन में सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील करता है मीडिया से बात करते हुए प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि विदेशी सामान प्रयोग करने से देश कमजोर होता है और अपने देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी सामान प्रयोग करना चाहिए।


युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के साथ.साथ पूरे भारत में स्वदेशी सामान का प्रयोग करने का व्यापारियों के साथ आम जनता से निवेदन किया। व्यापारियों को जागरूकता के लिए व्यापारियों के प्रतिष्ठानो पर स्टिकर लगाकर स्वदेशी अपनाओ का निवेदन भी किया गया। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्नालाल अग्रहरि, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी युवा जिला महामंत्री शिशिर गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित पत्रकार बंधुओ का स्वागत नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया आभार जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने व्यक्त किया।
Author: fastblitz24



