
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव के पास स्थ्ति रोड पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। मछलीशहर क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी देवी उम्र करीब 26 वर्ष पत्नी अजय यादव पैदल किसी काम से जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ भी देर में ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच में घायल महिला के परिवार के लोग भी पहुंच गए। घायल महिला को उपचार के लिए एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Author: fastblitz24



