
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में नगर के घरों व दुकानों में अचानक स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापारियों और विधुत उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया जिसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने आए ठेकेदारों स्मार्ट मीटर लगाना बंद कर दिया। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की जा रही है जिसका क्षेत्रीय उपभोक्ताओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।


शुक्रवार को नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने आए ठेकेदारों द्वारा दूकानों व घरों में जबरन मीटर लगाया जाने लगा था यह सूचना जैसे ही नगर के लोगों और व्यापारियों तक पहुंची लोग आक्रोशित हो गए और जबरन स्मार्ट लगाने का विरोध करने लगे ।लोगों का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर पहुंचे नगर व्यापार मंडल आलोक गुप्ता ने भी जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया । स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध झेल रहे ठेकेदार द्वारा मौके पर पुलिस बुला लिया गया जिससे व्यापारियों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया वह नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। उपभोक्ताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले ठेकेदार पुलिस को आगे कर जबरिया स्मार्ट मीटर लगाने पर उतारू है । व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं द्वारा किए जा रहे विरोध को देखते हुए ठेकेदार सकतेमें आ गए।इसी दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी विद्युत अधिकारियों से बातचीत कर मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने को कहा इसके बाद मीटर लगाना बंद कर दिया गया ।व्यापारियों का कहना था कि यदि बलपूर्वक बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए बाजार बंद कर एक बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।
Author: fastblitz24



