
राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक हॉस्पिटल में आयोजित सेवा पखवाड़ा चर्चा में है। वजह है एक वायरल वीडियो। दरअसल सेवा पखवाड़ा के तहत मरीजों को फल और बिस्किट बांटे जा रहे थे। लेकिन इस दौरान बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने कुछ ऐसा किया जिसने पूरे आयोजन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।


वायरल वीडियो में साफ.साफ देखा जा सकता है कि महिला कार्यकर्ता मरीज को 10 रुपए का बिस्किट का पैकेट थमाती हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाती हैं। जैसे ही फोटो क्लिक हो जाती है। महिला कार्यकर्ता बिस्किट वापस ले लेती हैं और अपने थैले में रखकर आगे बढ़ जाती हैं। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह सेवा पखवाड़ा स्थानीय वार्ड संयोजक वीरेंद्र सिंह ने आयोजित किया था। बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मरीजों को फल और बिस्किट बांटे। लेकिन महिला कार्यकर्ता की बिस्किट वापस लेने वाली हरकत चर्चा का केंद्र बन गई।
Author: fastblitz24



