जौनपुर। मछलीशहर और जंघई के बीच चौकी खुर्द गांव में जंघई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक सांड की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जंघई की आरे से आ रही एक बोलेरो वाहन ने सांड को टक्कर टक्कर मार दी, जिससे सांड करीब दस फीट की दूरी पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बोलेरो की हेडलाइट टूट गई, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार में आगे निकल गया। ग्रामिणों ने मृतक सांड को सड़क से हटाकर उसे आबादी से दूर ले गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर जंघई मार्ग पर इस समय झूंड में होकर कई सांड और गाय अक्सर टहलते हुए देखे जाते हैं।

Author: fastblitz24

