Fastblitz 24

संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली अधेड़ की लाश

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के झिंगुरिया गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश पाई गई है। मालूम हो कि झिंगुरिया गांव निवासी बालमुकुंद पुत्र राजकुमार हरिजन उम्र 45 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में लटकती हुई लाश जब परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज