मेन्यू

लोड हो रहा है...

नशे पर करारा प्रहार: जेसीआई की हुंकार से कांपा जौनपुर, सड़कों पर उतरा युवाओं का सैलाब!

♦   जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से कचगांव पड़ाव तक मिनी मैराथन का सफल आयोजन

     नशा मुक्ति और खेल संस्कृति के प्रसार से समाज को स्वस्थ बनाने की पहल

“नशे की गहरी दलदल में धंसती युवा पीढ़ी को बचाने के लिए अब भाषण नहीं, बल्कि सड़कों पर उतरकर सीधी जंग का आगाज हो चुका है!”

जौनपुर. 

जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के तहत नशा उन्मूलन जनजागरूकता के उद्देश्य से रविवार, 13 सितम्बर को मिनी मैराथन का सफल आयोजन किया गया। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित यह मैराथन  जौनपुर जंक्शन रेलवे  स्टेशन से शुरू होकर कचगांव पड़ाव पर संपन्न हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने जेसीआई के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं को खेल से जोड़कर ही नशे की लत से दूर रखा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि नशा आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और यह अभियान पुलिस प्रशासन के नशा उन्मूलन प्रयासों को मजबूती देगा।

​पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं पूर्व अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने मिनी मैराथन को युवा चेतना जगाने का सशक्त माध्यम बताया। वहीं संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि संस्था का स्पष्ट संदेश है— “नशा छोड़ो, दौड़ लगाओ, स्वस्थ जौनपुर बनाओ”

अतिथियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, धर्मेंद्र सेठ, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, सतीश कुमार जायसवाल, ताहिर कादरी सोनू, विशाल तिवारी, सौरभ बरनवाल, संतोष अग्रहरि, सौरभ आर्य, श्रेष सेठ, भरत सेठ समेत संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

​समारोह के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गहना कोठी के अधिष्ठाता एवं पूर्व अध्यक्ष विवेक सेठ ‘मोनू’ रहे। संचालन अजय नाथ व सचिव सतीश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन सप्ताह चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने किया।

 

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय