
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र चौकी सरायपोख्ता के पास ओलंदगंज स्थित सुनील ड्रेसेज पर सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से राजीव साहू पुत्र योगेंद्र साहू निवासी शकरमंडी ने नौकरी करना शुरू किया था। लगभग डेढ़ वर्षों तक नाइट ड्यूटी के बाद जब वह काम को छोड़ना चाहा तो सुनील ड्रेसेज दुकान के स्वामी पारसनाथ पुत्र अज्ञात ने सैलरी देने से इनकार कर दिया।


पीड़ित युवक बार बार निवेदन करता रहा कि मुझे मेरी तनख्वाह दे दीजिए इसके जवाब में पारसनाथ ने कहा कि नहीं दूंगा जो करना है कर लो। मध्यम वर्गीय परिवार से सम्बन्ध रखने वाले राजीव साहू ने दुकानदार से त्रस्त आकर सरायपोख्ता चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती पत्र में कहा कि अगस्त और सितंबर माह का पेमेंट मांगने पर दुकानदार नहीं दे रहा है। दिलचस्प बात ये भी है कि कुछ दिनों पूर्व सुनील ड्रेसेज के ठीक सामने एक मंदिर है जहां विगत दिनों चोरी हो गई थी। इसका बहाना बनाकर दुकानदार स्वामी ने राजीव की सैलरी काट ली थी और कहा कि तुम ठीक से काम नहीं करते इसलिए मेरे दुकान के सामने स्थित मंदिर में चोरी हो गई। पीड़ित ने कहा कि हमारी ड्यूटी आपके दुकान पर थी ऐसे में किसी अन्य जगह अगर कोई घटना हुई तो इसका जिम्मेदार मै कैसे हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नाइट ड्यूटी करवाने के बाद गार्ड को तनख्वाह न देने की बात की चर्चा जोरो में है। लोगों का कहना है कि ऐसे दुकानदारों पर सख्त कारवाई होनी चाहिए जो काम करवाने के बाद किसी गरीब को पैसा देने में आना कानी करता है।
Author: fastblitz24



