
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नासही मोहल्ले में स्थित देशी शराब की दुकान के पास खड़ी एक बाइक अचानक धू धूकर जलने लगी। मामला सोमवार की रात लगभग 10,30 बजे का बताया जा रहा है। जफराबाद जीआरपी चौकी के बृजेश कुमार अपनी बाइक से बाजार आये हुए थें। वह अपनी बाइक शराब ठेके के पास खड़ी करके किसी से बातचीत कर रहें थें कि तभी अचानक उनकी बाइक धू.धू कर जलने लगी। बाईक के जलने से वहां खड़े लोगों में अफरा.तफरी मच गई। लोगों ने पानी व भीगे बोरों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। बाइक में आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल सका.


Author: fastblitz24



