Fastblitz 24

बारिश के कारण गिरा जर्जर मकान, बछिया की दबकर मौत

 

जौनपुर। रामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नूरपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के गरीब मजदूर मुन्नी लाल गौतम, सुक्खू गौतम और लाल चंद्र गौतम का कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में जहां परिवार के सदस्य बाल.बाल बच गए, वहीं मलबे में दबकर मुन्नी लाल की भैंस की बच्ची की मौत हो गई।

बारिश और सीलन से जर्जर मकान ने आखिरकार दम तोड़ दिया। हादसे में घर का चारा काटने का मशीन और टीन शेड भी पूरी तरह नष्ट हो गया। अब यह परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर.बसर करने को मजबूर है।

पीड़ित परिवार बेहद गरीब है, न खेती है न सरकारी पट्टा और जीविकोपार्जन के लिए केवल दिहाड़ी मजदूरी ही सहारा है। एक आंख से कमजोर मुन्नी लाल गौतम ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार आवेदन किया, लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल आवास, आर्थिक सहायता और मवेशी की क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज