
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के अनुमोदन से समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक की संस्तुति पर विशाल कनौजिया पुत्र आशु राम कनौजिया को समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है।


इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने विशाल कन्नौजिया को बधाई देते हुए कहा है कि विशाल कनौजिया का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और सक्रियता समाजवादी मजदूर सभा को जन.जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व संगठित रूप में कार्य करेगा। वही जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने नवमनोनीत महासचिव को क्रांतिकारी शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे समाजवादी विचारधारा और आदर्शों को गांव.गांव तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँगे। इस अवसर पर राम प्रताप बिंद, सीमा खान, रमाशंकर चौहान, सादिक अली, साहब लाल गौतम, आनंद पांडे, अमरेंद्र यादव, तौसीफ सिद्दीकी और मेहंदी लाल, मोहम्मद जावेद, अशियम आदि लोगों ने नवनियुक्त जिला महासचिव को बधाई दी है।
Author: fastblitz24



