
जौनपुर। महिला सम्बन्धी अपराधों में न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर मुकदमों का निपटारा किया जा रहा है, जिससे अपराधियों को शीघ्र व कठोरतम सजा मिल सके। पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक दहेज उत्पीड़न, हत्या, यौन उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट आदि जैसे महिला सम्बन्धी अपराधों के कुल 9 मुकदमें में 10 को कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित करवाया गया है। जिसका थानावार विवरण निम्नवत् है।


1.थाना पवारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-525/2016 धारा-363, 366, 376 भादवि व 4 पाक्सो एक्ट के अभियुक्त गुलाब बिन्द पुत्र तीर्थराज बिन्द निवासी मड़वा दोदक थाना पवारा जौनपुर को आरोपित धारा 376 भादवि में दोषसिद्ध करते हुये कुल 10 वर्ष के कठोर कारावास व मु0-25,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
2.थाना मीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-431/2016 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के अभियुक्तगण 1. इन्द्रेश कुमार दूबे पुत्र स्व0 ओम प्रकाश दूबे 2. निर्मला देवी पत्नी स्व0 ओम प्रकाश दूबे नि0 रामगढ़ थाना मीरगंज, जौनपुर को प्रत्येक अभियुक्त को 10 वर्ष के साधारण कारावास व मु0- 12000-12000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
3.थाना खेतासराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1314/17 धारा-363, 366, 376(1), 504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो ऐक्ट के आरोपी 1.दिलशेर अंसारी पुत्र छोटई निवासी सोंगर थाना खेतासराय, जौनपुर को आरोपित धारा उपरोक्त में 10 वर्ष के कठोर कारावास व मु0 27,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
4.थाना गौराबादशाहपुर- पर पंजीकृत मु0अ0सं0-8/19 धारा-376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट जनपद जौनपुर से संबन्धित 01 किशोर अपचारी पुत्र धरमू निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर, को दोषसिद्ध करते हुये अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास व मु0 25,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
5.थाना मड़ियाहूँ- पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/22 धारा-302 भादवि जनपद जौनपुर से संबन्धित 01 अभियुक्त इस्लाम पुत्र समीउल्लाह निवासी भण्डरिया टोला थाना मड़ियाहू, जौनपुर, को दोषसिद्ध करते हुये आजीवन कारावास व मु0-20000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
6.थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-2827/17 धारा-363, 366, 506 भादवि जनपद जौनपुर से संबन्धित प्रदीप सरोज पुत्र सुनील सरोज निवासी परमानतपुर थाना कोतवाली, जौनपुर, को दोषसिद्ध करते हुये अभियुक्त को 05 वर्ष के कारावास व मु0 16,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
7.थाना बदलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-308/23 धारा 376, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट जनपद जौनपुर से संबन्धित अभियुक्त 1.अनुराग यादव पुत्र रामसजीवन यादव नि0 परियाही (सीड) थाना बदलापुर, जौनपुर, को आजीवन कठोर कारावास एवं मु0 22,000 रु0 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है ।
8.थाना गौराबादशाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-32/22 धारा 376 एबी, 323, 506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट जनपद जौनपुर से संबन्धित 01 अभियुक्त- पिन्टू गौतम पुत्र स्व0 रामसमुझ नि0 धरमसारी थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर, को आजीवन कारावास एवं मु0 22,000 रु0 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। 9.थाना जफराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/19 धारा- 363, 366, 376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट जनपद जौनपुर से संबन्धित 01 अभियुक्त- बखेडू निषाद पुत्र मेवालाल निषाद निवासी जमैथा शिवपुर थाना जफराबाद, जौनपुर, को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं मु0 25,000 रु0 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।
Author: fastblitz24



