जौनपुर। जिले के थाना पवारा पुलिस टीम ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 हजार 700 रुपया और 52 ताश के पत्ते व 5 हजार 765 रुपयें व 6 मोटर साइकिल और एक बोलेरो कार बरामद करने का दावा किया है। थाना उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अमोध से जुआ खेलते भोलानाथ पुत्र स्व0 कल्लू राम निवासी ग्राम महाराजगंज थाना मुंगराबादशाहपुर, जटाशंकर पुत्र स्व0 रामनाथ गौतम निवासी ग्राम उचौरा थाना पवारा, अब्दुल हमीद पुत्र स्व0 मुख्तार अहमद निवासी ग्राम चन्दौकी थाना मुंगराबादशाहपुर, पन्नू उर्फ पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र श्री संतबहादुर सिंह निवासी टिकठा थाना जगतपुर जनपद रायबरेली, आशीष चौरसिया पुत्र टकोरे प्रसाद निवासी ग्राम जगतपुर थाना जगतपुर जनपद रायबरेली, रामू सिंह पुत्र स्व0 राजबहादुर निवासी ग्राम परशदेपुर थाना डीह जनपद रायबरेली, राजेन्द्र चौरसिया पुत्र स्व0 ककोरी प्रसाद निवासी ग्राम जगतपुर थाना जगतपुर जनपद रायबरेली, राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व0 राम सजीवन सिंह निवासी ग्राम बरईशिप थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया।

Author: fastblitz24



