मध्यवर्षीय अधिवेशन (मिडकॉन) 2026 में संस्था का दबदबा
विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम चेतना हुई सम्मानित

लखनऊ/जौनपुर: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित जेसीआई जोन III के मध्यवर्षीय अधिवेशन (मिडकॉन) 2026 में जौनपुर चेतना संस्था ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस अधिवेशन में संस्था ने एक के बाद एक कई सम्मान अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया है।


अध्यक्ष सरला महेश्वरी को ‘एलीट प्रेसीडेंट’ का ताज
अधिवेशन के दौरान संस्था अध्यक्ष सरला महेश्वरी को उनके नेतृत्व क्षमता और बेहतरीन कार्यों के लिए ‘एलीट प्रेसीडेंट’ के खिताब से नवाजा गया। इतना ही नहीं, उन्हें नेशनल की ओर से ‘गोल्डन गॉवल’ और उत्कृष्ट पार्टिसिपेशन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि संस्था के लिए गौरव का विषय है।


इन सदस्यों ने भी बढ़ाया मान
संस्था की अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी कार्यकुशलता की छाप छोड़ी। वांशिका सिंह को ‘आउट स्टैंडिंग सचिव’ और आंचल जायसवाल को
‘नये सदस्य’ के रूप में सम्मानित किया गया। अधिवेशन में वांशिका सिंह, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, गायत्री जायसवाल, ममता कश्यप, ज्योति प्रधान, रोशनी केसरवानी, श्रेया अग्रवाल, मीनू बरनवाल, चंदा बरनवाल और संचिता बैंकर सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
अनेक क्षेत्रों में मिला सम्मान
जेसीआई जौनपुर चेतना ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी धाक जमाई। संस्था को आउट स्टैंडिंग, लेडी लोम (रीजन B), बिजनेस एरिया, ट्रेनिंग एरिया, स्टार लोम (जनवरी, मार्च, मई), प्रोजेक्ट काबिल, खुशियों का संदूक, पब्लिशिंग संदेश, स्टोरी प्रोग्राम, लोहरी प्रोग्राम और जेसीआई ब्रांडिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र और टी-शर्ट (लोगो) प्रदान किए गए।
टीम वर्क का परिणाम: अध्यक्ष
अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष सरला महेश्वरी ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी चेतना संस्था इसी ऊर्जा के साथ समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी।
इस शानदार उपलब्धि के बाद से ही जेसीआई जौनपुर चेतना के सदस्यों में भारी उत्साह है और उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।
Author: fastblitz24


