Fastblitz 24

हाईवे के पास युवकों ने एक दूसरे पर बरसाएं ईट पत्थर, जमकर मारपीट

 

जौनपुर। जिले के थाना मीरगंज के बंधवा बाजार बरावां में रविवार को दो युवकों के गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक.दूसरे पर हाइवे के पास जमकर ईंट पत्थर चलाएं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। बरावां बाजार में रविवार दिन सेमरहो व जगदीशपुर गांव के युवकों के गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष बीच हाइवे पर ईंट पत्थर से हमला एक.दूसरे पर करने लगे। सोमवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को बंधवा बाजार के पास मारपीट की हुई। घायल हुए सेमरहो गांव निवासी सौरभ सरोज ने तहरीर दिया है, जिसके आधार पर नीरज बिंद, विवेक बिंद, सोनू बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज