जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना और बरदह थाना क्षेत्र की सीमा पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्धि की उपचार के दौरान मौत हो गई। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी 65 वर्षीय दसई राम धनतेरस वाली शाम गौराबादशाहपुर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहें थें। उसी समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान उनकी मौत सोमवार तड़के हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Author: fastblitz24



