Fastblitz 24

आतिश बाजी से बिगड़ी हवा, जिला अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचें 769 मरीज

 

जौनपुर। आतिशबाजी के बाद से सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए बुधवार को दोपहर तक ओपीडी में इलाज के लिए 769 मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अशोक कुमार यादव ने कहा कि दीपावली के बाद पटाखों से निकले धुएं के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि हुई है। रोशनी के पर्व दिवाली पर खूब आतिशबाजी हुई। दिवाली की रात आसमान पटाखों से जगमगाया, वहीं अगली सुबह उसी आसमान में वायु प्रदूषण देखने को मिला। त्योहार के दौरान पटाखों के उपयोग से तापमान प्रभावित हुआ और वायु को प्रदूषित बना दिया है। बुधवार को अस्पताल की ओर दोपहर 12 बजे तक थी। इस दौरान 5 से 6 मरीज ऐसे आए जिनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कुछ को खांसी की शिकायत थी। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दी गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज