जौनपुर। जिले के थाना शाहगंज पुलिस टीम ने मारपीट और हत्या का प्रयास करने के मामले में दो गिरफ्तार करने का दावा किया है। 6 जून को रामसागर पासवान पुत्र स्व भारत पासवान निवासी भदोही थाना मालीपुर जिला अंबेडकर नगर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र पर देकर मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। गुरूवार के दिन उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा मय पुलिस की टीम ने कार्तिक पांडेय, सत्यम पांडेय पुत्र धर्मेंद्र पांडेय निवासी गांव ताखा पूरब शिवपुर थाना शाहगंज को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24



