मेन्यू

लोड हो रहा है...

जौनपुर मेडिकल कॉलेज की अनोखी पहल: गोद लिए गांव के नौनेहालों की सेहत संवारने का उठाया बीड़ा, 600 बच्चों की हुई जांच

Fast Blitz 24 | सबसे तेज़, सबसे सटीक

​सामाजिक सरोकार: उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज ने पेश की मिसाल, लगातार 7 दिनों से चल रहा स्वास्थ्य जांच का विशेष अभियान

​जौनपुर / Fast Blitz 24.

आज के दौर में जहां स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक जिम्मेदारी एक बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं, वहीं जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का प्रबंधन सामाजिक सरोकार की एक नई और मिसाल कायम करने वाली इबारत लिख रहा है। मेडिकल कॉलेज ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का पुरजोर निर्वहन करते हुए गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में नौनेहालों की सेहत सुधारने का बीड़ा उठाया है। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर. बी. कमल के दिशा-निर्देशन तथा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह के कुशल नेतृत्व में पिछले 7 दिनों से लगातार विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है।

​600 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, OPD में रेफर किए गए संदिग्ध मरीज

​अभियान के तहत कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीम ने प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 600 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की आंख, नाक, कान, दांत और कुपोषण से संबंधित बीमारियों की विशेष स्क्रीनिंग की गई। जांच में जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर लक्षण या बीमारियां पाई गईं, उन्हें अग्रिम जांच व मुफ्त डॉक्टरी सलाह के लिए मेडिकल कॉलेज की ओपीडी (OPD) में आने का परामर्श दिया गया है।

​“बच्चों की सेहत ही स्वस्थ समाज की असली नींव है”

​चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर. बी. कमल ने Fast Blitz 24 से बातचीत में बताया कि बच्चों का स्वस्थ जीवन ही एक सशक्त और स्वस्थ समाज का आधार बनता है। गोद लिए गए गांवों में इस तरह के निरंतर अभियानों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बीमारियों की प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उनका सटीक इलाज मुहैया कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता का अलख जगाना है।

 

​डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों की टीम का सराहनीय योगदान

​इस बृहद स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों और भावी डॉक्टरों ने पूरी लगन से योगदान दिया। अभियान में डॉ. मुदित चौहान, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आदर्श, डॉ. अंकित कुमार तथा एमएसडब्ल्यू रमाकांत यादव की अहम भूमिका रही। इसके अलावा एमबीबीएस 2023 बैच के मेधावी छात्र देवेश गुप्ता, हेमंत कुमार गौतम, महिमा चौधरी, मयंक पटेल और पुष्पमित्र द्विवेदी ने भी ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

​Fast Blitz 24 स्पेशल रिपोर्ट — देश और प्रदेश की तमाम बड़ी खबरों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें Fast Blitz 24 के साथ।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय