Fastblitz 24

पीएम मोदी नकली यमुना नदी बनवाकर फोटो ले रहें, सौरभ भारद्वाज

 

आम आदमी पार्टी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी की सफाई और छठ पर्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छठ स्नान के लिए वासुदेव घाट पर एक नकली यमुना बनाई गई है। जिसमें पाइपलाइन के जरिए वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से फिल्टर किया गया पानी भरा गया है।

छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जानी, इसमें नहाय,खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य जैसे अनुष्ठान शामिल हैं। इसी दौरान सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई दावे करते हुए कहा कि हम वासुदेव घाट पर खड़े हैं, जहां पीएम मोदी बिहार चुनाव से पहले, बिहारी वोटर्स को साधने के लिए छठ मनाएंगे, वासुदेव से यमुना के दर्शन हो सकें, इसलिए इसे बनाया गया था। लेकिन कुछ दिनों पहले मिट्टी की बाउंड्री बनाकर वासुदेव घाट और यमुना को अलग किया गया है। हरे पाइप के जरिए गंगा का साफ.फिल्टर्ड पानी यहां भरा गया है। ये नकली यमुना इसलिए बनाई गई, ताकि पूर्वांचल के लोग ये मान लें कि यमुना साफ हो गई है।

यमुना और छठ के नाम पर वोट बटोरने के लिए बीजेपी बिहार में ये धोखाधड़ी कर रही है। दिल्ली की सरकार का ये धोखा, न सिर्फ दिल्ली और बिहार के लोगों के खिलाफ है। बल्कि छठी मैया के खिलाफ भी है। गरीब पूर्वांचली यहां गंदे मलयुक्त पानी को पीकर मर जाए, इससे इनके बाद का कुछ नहीं जाता। लेकिन कईं प्रधानमंत्री को छींक आ जाए, वो बीमार होकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हटा न दें। इसलिए ये नकली आर्टिफिशियल घाट बनाया गया है।

बीजेपी नेता ने यमुना नदी और वासुदेव घाट के बीच मौजूद मिट्टी पर भी सफाई दी। उन्होंने सलाह दी कि वो और रेखा गुप्ता पहले भी पूजा कर रहे थे, तब भी वहां मिट्टी मौजूद थी। उसका पुुराना वीडियो जाकर देख लें। वीरेंद्र सचदेवा ने सफाई देते हुए दावा किया कि दिल्ली के सभी घाटों को इसी तरह से बनाया गया है कि यमुना नदी और घाट के बीच जगह रहे। ताकि कोई भी श्रद्धालू उसमें ना जाए।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love