जौनपुर। नगर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मिंयापुर घाट पर मंगलवार के दिन छठ पूजा के दौरान एक किशोर डूब गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सचिन कुमार नामक किशोर नदी में नहा रहा था तभी वह बहाव के चलते गोमती नदी के गहरे पानी में चला गया। किशोर के डूबते ही आस पास के लोग तुरंत वहां जुट गयें। फिल्हाल सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुट गई है।

Author: fastblitz24



