Fastblitz 24

महिला ने पट्टीदारों पर लगाया पति और उसे मारने पिटने का आरोप, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

 

जौनपुर। जिले के थाना सिकरारा क्षेत्र निवासी एक महिलाने अपने पट्टीदारों पर घर में घुसकर उसे और उसके पति को मारने पिटने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सिकरारा क्षेत्र के ग्राम ताहीरपुर निवासी महिला निशा विश्वकर्मा ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरे पट्टीदार आबादी की जमीन के विवाद के चलते 2 नवंबर को रविवार की सुबह करीब 7 बजे आएं और हमें और मेरे पति नंदलाल उर्फ नंदू विश्वकर्मा को लात घूसों से मारते हुए गाली गालौज दी। आगे महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 6 से 7 की संख्या में आए हमारे पट्टीदारों ने जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love