Fastblitz 24

वृद्धाश्रम में मां की मौत पर बेटों ने शादी में अपशगुन बताकर लाश को चार दिन डीप फ्रीजर में रखने को कहा, अंतिम संस्कार के बजाय दफ्नाया

 

जौनपुर। जिले के वृद्धाश्रम में अपने मां बाप के साथ बेटो की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी हो रही है। जिला गोरखपुर की शोभा देवी की जौनपुर के वृद्धाश्रम में बीमारी से मौत हो गई। बेटों ने घर में शादी होने के कारण उनकी लाश को अपशगुन बताकर चार दिन डीप फ्रीजर में रखने को कहा फिर उसके कुछ दिनों बाद बड़े बेटे ने अंतिम संस्कार के बजाय अपनी मां को दफनाने का निर्णय लिया। शादी के कारण जल्दबाजी में लाश को दफ्न करवा दिया गया।

इतना ही नहीं नालायक बेटों ने अपने पीड़ित बाप भुआल गुप्ता को एक साल पहले घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वे सुसाइड करने पहुंचे थें, जौनपुर वृद्धाश्रम आने से पहले वे अयोध्या और मथुरा भी गए थे. बड़े बेटे के शर्मनाक बयान ने आश्रम के प्रबंधकों को चैका दिया। जब आश्रम के प्रबंधकों ने मां की मृत्यू की सूचना परिजनों को दी तो बड़े बेटे ने कहा कि घर में शादी है मां की लाश अभी भेजोगे तो अपशगुन होगा।

आगे मृतक के बेटे ने कहा कि चार दिन लाश को डीप फ्रीज़र में रख दो फिर शादी के बाद ले जाऊँगा। परिजनों के इस संवेदनहीन जवाब के बाद आश्रम कर्मियों और कुछ रिश्तेदारों के प्रयास से किसी तरह शव को गोरखपुर भेजा गया। लेकिन वहां बड़े बेटे ने अंतिम संस्कार करने के बजाय मां के शव को दफना दिया। पिता भुआल गुप्ता का कहना है कि उन्हें बताया गया कि चार दिन बाद मिट्टी से शव निकालकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस पर वे बेहद व्यथित हैं। उनकी पीड़ा थी चार दिन में शव कीड़े खा जाएंगे, फिर क्या संस्कार होगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love