Fastblitz 24

शाहगंज में मुहर्रम पर सेवा की मिसाल: विशाल चिकित्सा शिविर में हजारों ने ली स्वास्थ्य सुविधा

शाहगंज (जौनपुर):

10 मुहर्रम के अवसर पर मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को बड़ागांव स्थित प्रधान कार्यालय पर विशाल सबील और निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित इस शिविर में जाति-धर्म से ऊपर उठकर हजारों अकीदतमंदों और जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

मानवता की सेवा में जुटी डॉक्टरों की टीम

शिविर में 10 डॉक्टरों की टीम ने सेवा दी। जंजीर का मातम करने वाले अजादारों को प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी की सुविधा दी गई। साथ ही, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। संस्था के संस्थापक हुसैन हैदर खान ने बताया कि ट्रस्ट वर्षों से रक्तदान, मोतियाबिंद ऑपरेशन और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

अनेक समाजसेवियों का रहा विशेष योगदान

शिविर को सफल बनाने में मोहम्मद लारेब खान, शबी हैदर खान, अहद खान, ताबिश खान, सय्यद फैयाज हुसैन, अनूप कुमार जायसवाल, ज़ैनब खान, प्रदीप कुमार समेत अनेक समाजसेवी व सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। आयोजन समिति ने भविष्य में भी निरंतर सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज