Fastblitz 24

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ें

 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव राजेपुर में पूर्व प्रधान और उनके परिवार की सरेआम दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। विडियों में जमीनी विवाद को लेकर प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी की जा रही है। आरोप है कि पूर्व प्रधान सोचन सोनकर और उनके परिवार के साथ दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। फिल्हाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए करीब सात लोगों कों गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 16 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love