Fastblitz 24

मुंबई से घर आ रहे लापता युवक की सात दिन बाद झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थ्ति पुल के पास मुंबई से अपने घर आ रहे लापता 29 वर्षीय युवक की सात दिन बाद झाड़ियों में चोटिल हालत में लाश बरामद हुई है। ज्ञात हो कि मछलीशहर थाना क्षेत्र के छाछो चकमुबारकपुर गांव निवासी रमाकांत यादव बीते 18 नवंबर को मुंबई से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर के लिए निकला था। 20 नवंबर तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया। बीते सात दिनों से युवक के नाम मिलने पर परिजन इधर उधर तलाश में भटक ही रहें थें कि मंगलवार के दिन सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास झाड़ियों में उसी युवक की चोटिल हालत में लाश मिलने की सूचना मिली। युवक की इस तरह से लाश मिलने पर ग्रामिणो की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को जब यह बात पता चली तो वो रोते बिलखते हुए सिकरारा पहुंचें और उन्होंने पड़ोस के ही गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया। फिल्हाल जानकारी मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love