Fastblitz 24

कार से बुलेट मोटर साइकिल में टक्कर मार कर हत्या का प्रयास, युवती समेत तीन गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को वादी ने थाना लाइन बाजार में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया वह अपने साथियों के साथ बाइक से बन्धन वाटिका मैरेज हाल चाँदपुर जा रहे थे कि पीछे से होण्डा सिटी कार लिए चालक ने कार को उनकी बुलेट मोटर साइकिल के पास ला रहें थें। आरोप है कि वादी और उसके अन्य साथी ने विरोध किया तो कार सवार ने जान से मारने की नियत से उनकी बुलेट मोटर साइकिल में पीछे से जोर दार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में वादी व उसके साथियों को गम्भीर चोट आई। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार की दोपहर समय 12:30 बजे प्रितम यादव निवासी पसेवा थाना केराकत, विनय गिरी निवासी ग्राम मुलका थाना सिंधौरा बाजार और खुशी अहमद निवासी बलुआ घाट नगर थाना कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर जेसीस चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज