Fastblitz 24

वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 22 लोग गिरफ़्तार

 

दिल्ली. रविवार (23 नवंबर) को वायु प्रदूषण के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन में विवाद तब बढ़ गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ में मारे गए शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर दिखाए. यह प्रदर्शन नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित सी-हैक्सागन क्षेत्र में हुआ था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के न हटने पर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया.

एक अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने दो थानों में एफआईआर दर्ज की है और अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.’ उन्होंने बताया, ‘कर्तव्य पथ थाने में छह पुरुष प्रदर्शनकारियों को बीएनएस की धारा 74, 79, 115(2), 132, 221, 223 और 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है.’ अधिकारी ने आगे बताया, ‘दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है, जिसके तहत अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 223A, 132, 221, 121A, 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love