Fastblitz 24

महिला की कुए में मिली लाश, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एत्मादपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास एक पुराने कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गीता देवी (35), पत्नी सतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। उनका शव घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि गीता देवी की हत्या कर उनका शव कुएं में फेंका गया है। मृतका के तीन बेटे हैं अंशु यादव (19), प्रांजल यादव (16), श्रेयांश यादव (13)। वही 16 वर्षीय प्रांजल यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिता का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था, जिसको लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

प्रांजल के अनुसार, सोमवार रात विवाद बढ़ने के बाद मां ने बच्चों का रूम बाहर से बंद कर दिया। सभी बच्चे रात में खाना खाकर सो गए। सुबह दरवाजा खुला तो मां घर में नहीं थी। खोजबीन की गई तो कुएं में लाश मिलने की जानकारी हुई।

परिवार का कहना है कि सतीश कुमार यादव का गांव की महिला इन्द्रकला पासवान से प्रेम संबंध था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने इन्द्रकला पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पुरे घटना क्रम की जाच पड़ताल में जुट हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज