Fastblitz 24

ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के चककुतबी गांव के पास स्थ्ति खुटहन पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से बाइक पर बैठी आठ वर्षीय मासूम बच्ची का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भाई को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला अपने भाई के साथ बाइक से खरीदारी के लिए बाजार गई हुई थी। महिला अपने साथ अपनी आठ वर्षीय पुत्री सिद्धी सिंह को भी लेकर गई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर जब वह लोग खरीदारी करके लौटे रहें थें कि उसी दौरान बाइक बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस टक्कर से गोद में बैठी आठ साल की बच्ची ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी दबकर दर्दनाक मौत हो गई। उस दौरान बाइक

सवार युवक शिवा सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज