जौनपुर. 29 नवम्बर केन्द्रीय बेतन आयोग के गठन का जारी “भारत का राजपत्र” (गजट नोटीफिकेशन)मे विगत वेतन आयोग के गजट से अलग हट कर पेंशन के टर्मस रिफरेन्स को सम्मिलित नही किये जाने से पेंशन पुनरीक्षण नही होने की आशंका के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदो की भाँति जनपद जिलाध्यक्ष सी बी सिंह की नेतृत्व मे पेंशनर्स बड़ी संख्या मे कलेक्ट्रेट परिसर मे एकत्र होकर बिरोध प्रदर्शन किया।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्तओ ने केन्द्र सरकार की पेंशनर्स बिरोधी गतिविधियो की आलोचना करते हुए तत्काल गजट नोटीफिकेशन मे पेंशन के टर्मस रिफरेन्स को पूर्व की भांति सम्मिलित करने की मांग किया ।साथ ही इसमे किसी तरह के बिलम्ब पर बड़े संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया।बक्ताओ ने केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन को प्रभावित करने के लिए पहले वित्त बिधेयक 2025 सदन से पास किया जिसका सीधा अर्थ है कि जब चाहे पेंशन को प्रभावित कर दे,इसके साथ ही महगाई राहत को भी अलग करने की मंशा है। इसी दुर्भावना के साथ आठवे वेतन आयोग के टर्मस रिफरेन्स मे पेंशन को नही रक्खा गया है।

सरकार की पेंशनर्स बिरोधी गतिविधि के बिरोध मे सभा स्थल से कैण्डिल जलूस शहीद स्तम्भ तक निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया । तत्पश्चात मांग से सम्बन्धित भारत सरकार को संबोधित व केन्द्रीय वित्त मन्त्री भारत सरकार नयी दिल्ली एवं मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को पृष्ठांकित ज्ञापन उपरोक्त को भेजने हेतु जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौपा गया। इस अवसर पर वडी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित रहे सभा को मुख्य रूप से इ0प्रमोद कुमार सिह सम्प्रेक्षक राम आसरे रजक, ओकांर नाथ मिश्र, राम केश यादव, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,महेन्द्र पाठक, मिठाई लाल, पलकधारी मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अजय सिंह, शेषनाथ सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, श्याम बिहारी सिंह गोरखनाथ माली , शम्भूनाथ यादव, चन्द्र शेखर सिंह, दसरथ राम, बेचन मिश्र, सुक्खुराम, पारसनाथ, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मन्जंरानी राय, कान्ती सिंह, अशोक कुमार मौर्य, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, नन्दलाल सरोज, हरिश्चंद्र ,जियारामयादव रमेश, भवनाथ यादव ,राजपति विश्र्वकर्मा, मिथिलेश जायसवाल, अबूलैश,राम आशीष पाण्डेय, मदन मोहन सोनकर, गजराज मौर्य, डॉक्टर भारत यादव, राम अवध यादव, राम सूरत यादव,आदि ने सम्बोधित करते हुए भारत सरकार से गजट नोटीफिकेशन मे पेंशन के टर्मस रिफरेन्स को तुरंत सम्मिलित करने की मांग करते हुए आगे संघर्ष मे सहयोग काआश्वासन दिया। सभा का कुशल संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।


Author: fastblitz24



