जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के पास एक 30 वर्षीय युवक की ईंट.पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान बेलाव निवासी रोहित यादव पुत्र शिवशंकर यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित एक टावर कंपनी में कार्यरत था। कुछ दिन पहले रोहित का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Author: fastblitz24



