Fastblitz 24

एडोल्फ हिटलर ने लगातार पांचवीं बार जीता चुनाव

अफ्रीकी देश नामीबिया में एडोल्फ हिटलर नाम के एक पॉलिटिशियन ने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीता है। उनकी इस जीत के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कोई ऐसा भारी-भरकम चुनाव नहीं जीता है, बल्कि इस चर्चा का कारण उनका खास नाम है। एडोल्फ हिटलर नाजी जर्मनी का तानाशाह था, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में लाखों लोगों को मौत के घाट उतारा था। तब से यह नाम इतना बदनाम है कि कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों को एडोल्फ हिटलर का नाम नहीं देता है। हालांकि, नामीबिया के इस पॉलिटिशियन का नाम एडोल्फ हिटलर ही है।

नामीबिया में साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपल्स ऑर्गनाइजेशन के 59 साल के मेंबर एडोल्फ हिटलर ने 2004 से ओशाना इलाके में ओमपुंडजा को रिप्रेजेंट किया है। उन्होंने बुधवार को एक बार फिर अपने लोकल इलेक्शन में जीत हासिल की। यह उनकी लगातार पांचवीं चुनावी जीत है। नामीबिया वाले एडोल्फ हिटलर एक जाने-माने रंगभेद विरोधी कैंपेनर और नेता हैं। हालांकि, अपने नाम के कारण उन्हें लगातार अपमानित भी होना पड़ा है। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनका नाजी जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से कोई संबंध नहीं है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love