Fastblitz 24

ज़हरीले कफ सिरप के मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ने यूपी सरकार से की सही जांच की मांग

 

जौनपुर। देश भर में कफ सिरप का मामला गहराता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में अब जिस घोटाले के मुख्य आरोपी शुभम जयसवाल को उत्तर प्रदेश एसटीएफ तलाश कर रही है। उसी आरोपी शुभम जयसवाल का दुबई से सोशल मीडिया पर बयान वायरल हो रहा है। जहरीले कफ सिरप मामले में जांच के दौरान शुभम जायसवाल दुबई भाग गया था। कफ सिरप घोटाले के मामले में आरोपी शुभम जायसवाल ने यूपी सरकार से अपनी विडियों जारी करते हुए बताया कि मेरा इस घोटाले में कोई योगदान नहीं है। आगे उसने कहा कि मुझे इस मामले में फसाया जा रहा है। दुबई में बैठे शुभम जायसवाल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से जांच के मामले में खुद को क्लीन चिट देने की बात बोल रहा है। यह विडियों सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया है।

शुभम जायसवाल ने विडियों में बताया कि वह कफ सिरप के मामले में शामिल कुछ बाकियों को डिपार्टमेट वाले बचा रहें है। आगे उसने कहा कि,, इस कफ सिरप के मामले में लोग मेरे खिलाफ गलत और उल्टी बाते फैला रहें हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर मुुख्य आरोपी शुभम अपने विडियों में किन लोगों को बचाने की बात बोल रहा है।

अब यह बात जांच के बाद ही पता चल पाएगी। वहीं इस मामले में पत्रकार रोहणी सिंह ने शुभम की विडियों वायरल करते हुए बताया कि इस मामले में सरकार बड़े लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। हालांकि शुभम जायसवाल ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बारे में बताया कि मेरा उनसे कोई लेना देना नहीं है। हालांकि इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी सरकार से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बता दें कि इस ज़हरीले कफ सिरप से कई बच्चों की मौते हो चुकी हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज