Fastblitz 24

अवैध पिस्टल के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

 

जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र के धारिकपूर गांव निवासी एक युवक की अवैध पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धारिकपुर निवासी युवक आदर्श उपाध्याय पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ रील्स बनाकर खुद को माफिया साबित करता है। युवक पर यह भी आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल के साथ रील बनाकर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाना चाहता है। फिल्हाल युवक की अवैध पिस्टल की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज