विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्यामा प्रसाद को मुस्लिम लीग का मंत्री बताते हुए अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी की गृह मंत्री अमित शाह बात कर रहे हैं, वे मुस्लिम लीग में मंत्री थे। जिन्ना और श्याम प्रसाद मुखर्जी को लेकर विपक्ष नेता ने तगड़ा पलटवार किया है। अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए खड़गे ने उनसे पूछा कि जब कांग्रेसी जेल गए थें तब आप क्या कर रहे थे। वंदे मातरम पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया था तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी ने वंदे मातरम का नारा लगाते हुए जेल गए थे, आप क्या कर रहे थे, आप अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे।

वंदे मातरम् पर गृह मंत्री अमित शाह की स्पीच का पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी स्पीच शुरू करने से पहले वंदे मातरम् के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि 60 साल में वंदे मातरम् का गीत का रहा हूं. गृह मंत्री के बोलने के बाद मुझे बोलने का मौका देने के लिए सभापति का आभार. बंकिमजी को, आजादी के लिए बलिदान देने वालों को नमन करता हूं, लेकिन वंदे मातरम् पर आज चर्चा करने वाले भूल गए हैं कि 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में ही रविन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार वंदे मातरम् गाया था. वंदे मातरम् सबसे पहले कांग्रेसियों की आवाज बना था, उसके बाद वंदे मातरम् जन-जन की आवाज बना, एक नारा बना.


Author: fastblitz24

