Fastblitz 24

ट्रंप का भारत-पाकिस्तान में आठ युद्ध रोकने का दावा

 

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति ने एक बार फिर शांति दूत बनने की कोशिश की है और खुद को 10 महीने में आठ युद्ध रोकने का क्रेडिट दिया। इस सफलता के पीछे उन्होंने टैरिफ को वजह बताया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि टैरिफ उनका पसंदीदा शब्द है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला और उन पर अमेरिका को गड़बड़ हालात में पहुंचाने का आरोप लगाया। अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने अपने प्रशासन का साल 2026 का एजेंडा भी पेश किया। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने अमेरिकी ताकत को बहाल किया है। 10 महीनों में आठ युद्धों को खत्म किया है। ईरान के परमाणु खतरे को खत्म किया है और गाजा में युद्ध समाप्त किया है जिससे 3000 साल में पहली बार शांति आई है। और बंधकों को जीवित या मृत, घर वापस लाने में सफलता हासिल की है।’ अब तक दर्जनों बार हो चुका है जब ट्रंप ने दावा किया है उन्होंने लगातार युद्धों को रोका है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियों के लिए पर्याप्त क्रेडिट न मिलने की शिकायत की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज