जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के हुसैना बाद में गुरूवार के दिन एक व्यक्ति ने साइबर ठगों पर बैंक से जुड़ा हुआ फर्जी मेसेज भेजकर उसके बैंक के खाते से दो लाख 25 हजार पांच सौ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। हुसेनाबाद के रहने वाले भारत यादव ने आरोप लगाते हुए कि उसके मोबाइल पर बैंक से जुड़ा वो मैसेज आया थ, जिसमें खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की बात कही गई। उस व्यक्ति भारत ने जैसा उन्होंने करने को कहा उसने किया। कुछ देर बाद उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दो लाख पचीस हजार पांच सौ कटने की जानकारी मिली। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस से दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की पहली जांच में सामने आया कि ठगों ने फर्जी लिंक मैसेज के जरिए ओटीपी और बैंक जुड़ी जानकारी हासिल करके पैसे को निकाल लिया है। आगे की जांच में पुलिस अब तक जुटी हुई है।

Author: fastblitz24

