Fastblitz 24

असलहे के साथ आए बदमाशों ने छात्र को ईंट पत्थर से मारकर पुलिया के नीचे फेंका

 

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पब्लिक इण्टर कालेज में दोपहर छुट्टी के बाद असलहे के साथ आएं बदमाशों ने 12वीं के एक छात्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। छात्र अंकित गिरी शहाबुद्दीपुर का निवासी बताया जा रहा है।

ये घटना तब घटी जब छात्र अंकित गिरी काॅलेज की छुट्टी होने के बाद अपने पांच दोस्तों के साथ काॅलेज से निकल कर घर जाने के लिए जा रहा था। जैसे ही छात्र काॅलेज से बाहर आया उसी समय पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उसे भीड़ से खींचकर मारने पीटने लगे। एक दोस्त को पिटता हुआ देखकर बाकि चार दोस्त और कुछ स्कूल के छात्र आएं तो बदमाशों में से एक दबँग बदमाश ने पिस्टल निकाल कर हवाई फायरिंग करते हुए उन लोगों पर भी पिस्टल को तान दिया। बदमाशों ने छात्र अंकित को लगातार ईंट पत्थर से बुरी तरह मारते हुए वहीं मौजूद पुलिया के नीचे फेंक दिया और वहां से फरार हो गये।

इस घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला सोमवार की दोपहर का बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात सामने नहीं आई है। मामले में कार्यवाही ने होने पर डीआईजी ने जनपद पुलिस को कार्यवाही का आदेश दिया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस काॅलेज पहुंच कर वहां लगे सीसी टीवी रिकार्डिंग के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बदमाशों में से एक की पहचान शनि कुमार के रूप में हुई है, बाकि चार अज्ञात बताएं जा रहें हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज