Fastblitz 24

लाख का इनामी और 85 मुकदमों का ‘सुपर क्रिमिनल’ रविन्द्र वर्मा गिरफ्तार; यूपी से गुजरात तक फैला था आतंक

खाकी का शिकंजा: खुटहन पुलिस ने कॉलेज के पास से दबोचा

यूपी के कई जिलों और गुजरात की पुलिस के छूटे थे पसीने; चोरी और अंतरराज्यीय गौ-तस्करी का था बेताज बादशाह

जौनपुर।

जौनपुर की खुटहन पुलिस ने रविवार को अपराध की दुनिया के एक बड़े चेहरे को नेस्तनाबूद करते हुए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) के इनामी शातिर अपराधी रविन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। रविन्द्र कोई छोटा-मोटा चोर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात तक जघन्य वारदातों को अंजाम देने वाला ‘सुपर क्रिमिनल’ है, जिसकी तलाश में कई राज्यों की पुलिस खाक छान रही थी।

​प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज (पटैला-मखदूमपुर मोड़) के पास घेराबंदी कर इस खूंखार अपराधी को उस समय दबोचा, जब वह अपने घर भागने की फिराक में था।

​अपराध का ‘सेंचुरी’ किंग: अकेले इस पर दर्ज हैं 85 संगीन मुकदमे

​गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र वर्मा (पुत्र सभापति वर्मा) का आपराधिक इतिहास देखकर अच्छे-अच्छे अपराधियों के पैर कांप जाएं। सरकारी अभिलेखों और सीसीटीएनएस (CCTNS) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अकेले शातिर के खिलाफ कुल 85 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

  • गौ-तस्करी और चोरी का नेटवर्क: यह शातिर अपराधी अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय स्तर पर बड़े पैमाने पर गौ-तस्करी, डकैती, लूट और गैंगस्टर जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
  • गुजरात में भी था खौफ: यूपी के जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी और अयोध्या ही नहीं, बल्कि गुजरात के सूरत (खातोदरा और वराछा थाना क्षेत्र) में भी इसने चोरी और लूट की बड़ी वारदातों से तहलका मचा रखा था।

​घर लौटने की फिराक में था, पुलिस ने पहले ही बिछा दिया जाल

​रविवार को खुटहन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए पटैला बाजार क्षेत्र में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर ने पक्की सूचना दी कि एक लाख का इनामी रविन्द्र वर्मा मखदूमपुर मोड़ के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने बिना एक पल गंवाए बिजली की तेजी से घेराबंदी की और अभियुक्त को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

इन धाराओं में चल रहा था वांटेड:

पुलिस के अनुसार, रविन्द्र हाल ही में खुटहन थाने में दर्ज बीएनएस (BNS) की कई गंभीर धाराओं समेत मु0अ0सं0 06/2026, 07/2026, 10/2026 और 62/2026 में वांछित चल रहा था। इसके पास से पूर्व में शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

 

​इस जांबाज टीम ने किया शिकार

​इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने वाली खुटहन पुलिस टीम को अब भारी इनाम मिलना तय है। टीम में ये जांबाज शामिल रहे:

  • दिनेश कुमार (प्रभारी निरीक्षक, खुटहन)
  • कांस्टेबल: आकाश निषाद, आनंद पासवान, सूरज यादव (रि.), सुरेंद्र वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, विजयशंकर यादव, मान सिंह।
  • ड्राइवर: हेड कांस्टेबल योगेंद्र प्रताप सिंह।
fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज