Fastblitz 24

महिला विधायक रागीनी सोनकर ने शिक्षा व्यवस्था का उठाया मुद्दा, सरकार को घेरा

 

जौनपुर। जिले के मछलीशहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की महिला विधायक रागिनी सोनकर ने बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही अनियमित्ताओ पर सम्बंधित विभाग के मंत्री को घेरते हुए यूपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। विधानसभा मे शीतकालीन सत्र की बैठक में महिला विधायक रागिनी सोनकर ने अपनी बात रखते हुए विभागीय मंत्री से कई सवाल पूछे हैं। रागीनी सोनकर ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि 9508 ऐसे प्राइमरी स्कूल है जो सिर्फ एक अधायपक के भरोषे चल रहे, इसमे कुछ जगह सिर्फ शिक्षा मित्र ही है। इस स्थिति मे विभाग को 2 लाख शिक्षको की जरूरत है। ऐसे मे क्या सरकार शिक्षक भर्ती कब तक लाएगी।

जो टीचर्स आज बीएलओ का काम देख रहे हैं,, जो टीचर्स सर्वे मे लगे हुए हैं,, जी टीचर्स गणना कर रहे हैं, जो टीचर्स मीड.डे.मील करवा रहे हैं, जो टीचर्स समूह के विवाह करा रहें हैं, और तो और अलीगढ मे तो हद ही मचा दी। सरकारी टीचर्स की ड्यूटी कुत्ता गिनने मे लगी दी ऐसी मानसिक उत्पीडन से टीचर्स को राहत कब तक मिलेगी।

1 लाख 86 हजार टीचर्स जिनके समय टीईटी की बाध्यता नही थी पर आज सरकार ने जबरन टीईटी की मार से उन्हे प्रताडित करने का काम किया,, क्या सरकार उन्हे कुछ रिलीफ देने का काम करेगी। 35 टीचर्स जो एसआईआर के बोझ तले आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए, ऐसे मे सरकार उनके परिवार मे एक नौकरी और मुआवजे का प्रावधान क्या लाएगी। इन सवालो के साथ विधायक रागिनी सोनकर अपनी बात रखी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज