Fastblitz 24

चोरी करने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरावां में चोरी करने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियों में देखने को मिला है कि बीती रात एक चोर सन्नाटा देखते हुए एक घर में घुसता है और फिर बैग टांग कर बाहर घुमते हुए बड़े ही आराम से वहां से फरार हो जाता है। इस चोरी के मामले में सुनने को मिला है कि क्षेत्र कई बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है। इस चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मानो जैसे जैसे ठंड बढती जा रही है, वैसे वैसे ही चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। फिल्हाल इस चोरी के मामले में विडियों सामने आने पर ग्रामीणों ने पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। अब देखना ये है कि इस चोरी के मामले में नये थानाध्यक्ष कब तक कार्यवाही करते हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज