Fastblitz 24

सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत

 

जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बटाऊबीर के पास सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत हो गई। घटना गुरुवार दिन के लगभग 12 बजे की है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र बस्ती बंदगान गांव निवासी महेंद्र कुमार कनौजिया उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिव पूजन कनौजिया अपनी बाइक से कुछ कागजात लेने के लिए गया हुआ था। कागजात लेकर वापस लौट रहा था की दिन के लगभग 12 बजे अचानक उसकी बाइक असंतुलित हो गई । बाइक के असंतुलित होने के कारण वह सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए चला गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस श्रमिक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लिए गए जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस समय परिवार के लोग भी पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज