Fastblitz 24

ईरान पर हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा, ईरान की अमेरिका और इजरायल को चेतावनी

 

तेहरान. फ्लोरिडा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर उसका बर्ताव सुधरता नहीं है तो परिणाम बहुत बुरे होने वाले हैं। इसका जवाब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान किसी भी हमले का ‘सख्त’ जवाब देने को तैयार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित हमले की चेतावनी के कुछ घंटों बाद, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक्स पर बिना किसी का नाम लिए अपना जवाब पोस्ट किया। महज एक वाक्य में उन्होंने अपनी बात रखी और दावा किया कि “हमलावर को पछतावा होगा।” उन्होंने लिखा, “किसी भी हमले पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का जवाब कड़ा होगा और हमलावर को इसका अफसोस होगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज