जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले को लेकर थाने के उप निरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी मय पुलिस की टीम ने थाने पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट के मामले में संदीप गौतम पुत्र बेचन गौतम निवासी ग्राम धनियामऊ थाना बक्शा उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर धनियामऊ सरायहरखू ओवर ब्रिज के पास से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है। पकड़े गए आरोपी पर बीते कुछ दिनों पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी ही थी कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: fastblitz24



