Fastblitz 24

नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। सुजानगंज पुलिस की टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 14 जनवरी को नाबालिग लड़की की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस मामले को लेकर रविवार 18 जनवरी को सुजानगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में हलीम शेष पुत्र नइम शेष निवासी ग्राम हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज को रामनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने बताया कि मै अपने गाँव के बगल की लड़की से मोबाईल से बाचतीच किया करता था। 13 जनवरी को उसे शादी का झाँसा देकर बहला फुसला कर उसे अपने बाजार बंधवा बुला कर पुणे जाने के लिए वाहन से इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठा ही था कि पुलिस को देखकर डर से मै वहाँ से हट गया था। आरोपी युवक ने बताया कि मुझे सुचना मिली थी कि मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसी मुकदमे से बचने के लिए युवक बदलापुर रेलवे स्टेशन जा रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिल्हाल पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद युवक को न्यायलय के लिए रवाना कर दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज